सोधी माटी लोनी बघेली साहित्यिक मंच | (sodhi mati loni bagheli sahityik manch)

#(sodhi mati loni bagheli sahityik manch) क्या है और ये कैसे काम करता है ?

#sodhi mati loni bagheli sahityik manch

सोधी माटी लोनी बघेली साहित्यिक मंच अपने नाम से ही पता चलता है की ये एक बघेली बोली (भाषा ) का साहित्यिक मंच है। जिसमे साहित्यकार और कवि अपनी रचनाओं की प्रस्तुति करते है आइये जानते है विस्तार से :  बघेली का यह पटल बहुत अनुशासित और व्यवस्थित तरीके से नियमानुसार एक कार्यकारिणी समिति द्वारा संचालित है। इस पटल मे रविवार को अवकाश रहता है। प्रत्येक दिन चलने बाला यह पटल बघेली बोली भासा के विकास एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान कायम करने के लिए संकल्पित है। इस पटल मे प्रति सप्ताह सोम्बार को बघेली मे गद्य आलेख  लिखने के लिए एक विषय दिया जाता है तथा शनिवार को पद्य के लिए विषय दिया जाता है, शेष दिन अपनी इच्छानुसार कविता रचना के लिए होता है। यह पटल वर्ष मे कई वार आनलाइन कवि- सम्मेलन आयोजित करता है। 
जिसके संस्थापक बघेली के मूर्धन्य कवि श्री श्री निवास शुक्ल सरस सीधी हैं। इस पटल मे इस अंचल के लगभग 65- 70 रचनाकार जुड़े हैं। विन्ध्य क्षेत्र के जिला मुख्यालय  सीधी मे बघेली भाषा का एक पटल " सोंधी माटी लोनी बघेली " 22 मई सन् 2017 से संचालित है। 
ऑनलाइन कवी सम्मलेन : 18/11/2019 को एक भव्य कवि - सम्मेलन का आयोजन सायं 8 बजे से 10.30 बजे तक सम्पन्न हुआ। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता श्री सुधाकान्त मिश्र बेलाला चाकघाट रीवा तथा मंच संचालन डाॅ अतुल अंजाना द्विवेदी एवं श्री भूपधर द्विवेदी अलबेला  ने की। श्रेष्ठ कविता पाठ  चयन के लिए कवि श्री रामसखा नामदेव एवं डाॅ विनोद प्रियंवद ने  दायित्व का निर्वहन किया। श्रेष्ठ कविता पाठ के लिए श्री भूपधर द्विवेदी अलबेला एवं श्री सीताशरण गुप्त को सम्मानित किया गया। आनलाइन कवि - सम्मेलन मे भाग लेने वाले रचनाकार इस प्रकार हैं।
1- श्री कमल किशोर कमल, 2- " डाॅ यू०बी० एस परिहार उदय, 3- " अरुण कुमार पयासी, 4- " सुधाकान्त मिश्र बेलाला, 5-" कमलेश कुमार शुक्ल कायल, 6- " विनय भट्ट, 7- " प्रभाकर सिंह चन्देल घायल, 8- " रामसखा नामदेव , 9- "  शिवार्चन शुक्ल मधुर, 10- " भूपधर द्विवेदी अलबेला, 11-" राजेश तिवारी रामू
12-" शिवपाल तिवारी, 13- " सीताशरण गुप्त, 14-" रमाकान्त द्विवेदी सावन, 15-" डाॅ विनोद प्रियंवद
16-" रामकथा नटनागर, 17-" राजेन्द्र पटेल रंजन, 18-" कुँजल साकेत कुँज, 19-" डाॅ अतुल द्विवेदी अंजाना
20-" हरिविलास गुप्त, 21-" नीरज निर्मोही, 22-" नवीन कुमार नीर .

बघेली साहित्यकार और उनकी रचना पढ़ने के लिए आप www.baghelisahityakar.com पर विजिट कर सकते है और लिंक पर क्लिक करके भी पहुंच सकते है। 
पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद ,


Comments

Popular posts from this blog

Comedian UTTAM KEWAT (उत्तम केवट) Satna Madhya Pradesh

Bagheli mahakavi Shambhu prasad Dwivedi शम्भूप्रसाद द्विवेदी (Shambhu kaku) शम्भू काकू (Sahityakar) Introduction

Shriniws Nivas Shukl "saras" (Bagheli Kavi & Sahityakar) Introduction