Posts

Showing posts from November, 2020

मध्यप्रदेश की प्रमुख बोलियां #madhya pradesh language

Image
 #पद्म श्री बाबूलाल दाहिया जी द्वारा मध्यप्रदेश के प्रमुख बोलियों पर लेख,  बघेली बोली की शब्द सम्पदा हमारे मध्यप्रदेश में चार प्रमुख बोलियाँ हैं जो 1- बुन्देली  2- बघेली 3- मालबी 4- निमाड़ी        आदि नामो से जानी जाती है।        भाषा का सम्बंध हमेशा समाज से रहा है। साथ ही संस्कृति से भी। क्यो कि वह सुख - दुःख , वैर-प्रीति , हँसी- ठिठोली, जीवन यापन के सारे आयामो  में  शरीक रही हैं।       इस हिसाब से बोलियों का जुड़ाव मनुष्य समुदाय के अधिक करीब देखा जाता है। क्यो कि  बोलियाँ मुख्यतः अपने अपने क्षेत्र की लोक ब्यौहार की समूची भाषा ही होती है। अलिखित ही सही पर उनका एक ब्याकरण भी होता है । तभी तो अगर  उसके अनुबंधों का पालन थोड़ा भी इधर उधर हुआ  तो भाषा मे विकृतता स्पस्ट दिखने लगती है।      #बघेली पुराने रीवा,सतना, सीधी, शहडोल आदि चार जिलों की प्रमुख बोली थी। किन्तु अब सीधी शहडोल में उमरिया, अनूपपुर  एवं सिंगरौली आदि 3 तीन जिले और बन गये है ।अस्तु अब यह 7 जिलों की बोली हो गई ह...