शेमारु टीवी के कार्यक्रम "वाह भाई वाह " मे कवि अमित शुक्ला जी की शानदार प्रस्तुति शीघ्र प्रसारण

 विंध्य प्रदेश के प्रसिद्ध युवा कवि अमित शुक्ला जी शीघ्र ही शेमारु टीवी शो कार्यक्रम में भारत के प्रसिद्ध संचालक और कवि शैलेश लोडा जी के संचालन में अपनी जोरदार प्रस्तुति करते दिखाई देगे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा कवि अमित शुक्ला जी ने भारत के अंदर विभिन्न कार्यक्रमों में कविता पाठ करने तथा मंच संचालन करने के लिए विशेष पारंगत कवियों की श्रेणी में गिने जाते हैं. देश के विभिन्न प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास और शैलेश लोडा जी जैसे प्रसिद्ध कवियों के साथ कई बार मंचों में कविता पाठन कर चुके हैं जिसकी जानकारी शोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ ही यूट्यूब चैनल के माध्यम से समय समय पर अपने फैंस फालोवर्स को अवगत कराते रहते हैं.

यूट्यूब चैनल पर वायरल हुई अमित शुक्ला जी की वीडियो प्रतिदिन हजारों हजार वीयु के गति से गतिमान हो रही थी जो कि आज भी करोड़ों के वीयु के ऊपर है.

व्यक्तित्व के धनी :- इंसान का व्यवहार और बात करने की शैली के साथ साथ उसके विचार पर निर्भर करता है कि वो कितने उचाई तक जा सकता है अगर इस द्रष्टि से देखा जाए तो अमित शुक्ला जी अब्बल नंम्बर पर गिने जाते हैं.

वाह भाई वाह कार्यक्रम में बहुत पहले भी आमंत्रित किया गया था अमित शुक्ला जी को लेकिन वो अपने बिजी सड्यूल के कारण समय नहीं दे पाये थे. लेकिन अब उन्होंने इस कार्यक्रम को बखूबी फिल्मांकन का समय देकर एक और सफलता की कीर्तिमान स्थापित किया.


"वाह भाई वाह " कार्यक्रम में युवा कवि अमित शुक्ला जी के कार्यक्रम का प्रसारण शीघ्र ही किया जायेगा जिसकी डेट सुनिश्चित होतें ही आप सबको शोशल मीडिया और मीडिया के द्वारा बताया जायेगा.

Comments

Popular posts from this blog

Comedian UTTAM KEWAT (उत्तम केवट) Satna Madhya Pradesh

Shriniws Nivas Shukl "saras" (Bagheli Kavi & Sahityakar) Introduction

Bagheli mahakavi Shambhu prasad Dwivedi शम्भूप्रसाद द्विवेदी (Shambhu kaku) शम्भू काकू (Sahityakar) Introduction