BUDHIYA ( Bagheli film) #Avinash Tiwari, Annapurna Dwivedi


 बुधिया (बघेली फिल्म) : सांग ओ गोरिया रे - दर्शकों को किया मुग्ध

अभी हाल ही मे अविनाश फिल्म बैनर तले निर्मित फिल्म बुधिया का टीज़र विंध्य प्रदेश की राजधानी रीवा के समदडिया पैलेस से रिलीज किया गया जिसमें नेता विधायक से लेकर पुलिस महकमा के आला अधिकारी मैजूद रहे, साथ ही बघेली के अन्य कलाकार पत्रकार, साहित्यकार तथा समाज सेवी संगठन भी मौजूद रहे.

बुधिया फिल्म का टीज़र लोगों को खूब पसंद आया और लोगों ने उसकी खूब प्रशंसा भी की, साथ ही पूरे विंध्य प्रदेश में बुधिया को लेकर उसे बडे़ पर्दे पर देखने की लोलुपता बढ़ गई है.

शोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ साथ प्रिंट मीडिया ने इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थके, साथ ही सभी ने इसका विशेष कवरेज भी लिया.



बघेली अभिनेता अविनाश तिवारी ने इस फिल्म के लिए बहुत सारा त्याग और बलिदान भी दिये है क्योंकि कि बुधिया उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, फिल्म निर्माण में पैसे की कमी पडने पर उन्होंने अपनी गाड़ी भी दाव पर लगा दिया, बुधिया के अभिनय के लिए वषोॅ दाड़ी बढ़ा कर रखा, फिल्म एडटिंग में महीनों तक एक ही कपड़े पहनकर रहना , समय से खाना न खाना कठोर परिश्रम की निशानी है.

बुधिया का गाना फैंस को बहुत पसंद आया क्यों की अभिनय और लोकेशन काफी शालीनता पूर्ण है, देखते ही देखते ये गाना लाखों फैंस तक पहुंच गया, हजारों की तादाद में लोगों ने लाइक और कमेंट के द्वारा अपना इंगेजमेंट दर्शाया है.



बुधिया फिल्म की रिलीजिंग 12 नवंबर को है, जिसमें आप सभी की सहभागिता विंध्य प्रदेश में फिल्म उद्योग को सपोर्ट करने के साथ ही बघेली बोलीं के लिए भी एक बेहतर आयाम स्थापित होगी.

Comments

Popular posts from this blog

Comedian UTTAM KEWAT (उत्तम केवट) Satna Madhya Pradesh

Shriniws Nivas Shukl "saras" (Bagheli Kavi & Sahityakar) Introduction

Bagheli mahakavi Shambhu prasad Dwivedi शम्भूप्रसाद द्विवेदी (Shambhu kaku) शम्भू काकू (Sahityakar) Introduction