BAGHELI FILM : BUDHIYA, RELEASE SOON

  बहुचर्चित फिल्म : बुधिया, विंध्य प्रदेश के सिनेमाघरों में दहाड़ने के लिए हो गई है तैयार... 



अविनाश तिवारी फिल्म प्रोडक्शन द्वारा निर्मित बघेली फिल्म - बुधिया शीघ्र ही विंध्य प्रदेश के सिनेमाघरों में ( रीवा, सीधी, सतना, शहडोल, सिगरौली ) आदि प्रदर्शित की जायेगी, 



प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधिया फिल्म की नीव सन 2021 में रखीं गई थी जिसमें कहानी से लेकर फिल्मांकन तक संपूर्ण होने में करीब 1 वर्ष का समय लग गया, उसके बाद फिल्म की एडटिंग और डबिंग के बाद अब इसके रिलीज़ होने के शुभ मुहूर्त की तैयारी चल रही है , जिसकी फायनल डेट की घोषणा शीघ्र ही की जायेगी, 

बघेली सुपरस्टार अविनाश तिवारी और विंध्य प्रदेश के विभिन्न कलाकारों द्वारा अभिनीत फिल्म बुधिया निश्चित रूप से समाज को एक बेहतर संदेश देगी, जिसकी ख्वाहिश अविनाश तिवारी के फैंस सदा से रखते चले आ रहें हैं, बुधिया फिल्म मनोरंजन के साथ साथ समाज के विभिन्न पहलुओं पर भी प्रकाश डालेगी, जो कि समाज को आइना दिखाने जैसा होगा, 

इसके प्रमुख पात्र : कलाकार- अविनाश तिवारी , अन्नपूर्णा द्विवेदी , रिया तिवारी, शैलेंद्र दत्त तिवारी , नवीन तिवारी, सुखदेव सिंह, बृजेश शुक्ला, व्यंकट सिंह, शोभित

*गायक -* अभिषेक रसिक, प्रकाश तिवारी मधुर, शैलेन्द्र दत्त तिवारी

*गीतकार -* शैलेन्द्र दत्त तिवारी

*कहानी एवं निर्देशन -* अविनाश तिवारी, 



अविनाश तिवारी के लिए यदि कहा जाय कि वो वन मैंन आर्मी है तो यह बात अति शयोक्त नहीं होगी, क्योंकि कि वो अभी तक करीब 250 शार्ट फिल्मों की कहानी लिखने के साथ ही उनका निर्देशन भी कर चुके हैं, और यह बात आप सभी से छुपी नहीं है कि उन्होंने ने बघेली शार्ट फिल्मों में अभिनय के साथ साथ गायकी भी किये है.

बघेली फिल्म बुधिया की एक खास बात यह है कि इसमें नायक की भूमिका अदा करने के लिए ओरिजिनल दाड़ी का उपयोग किया गया है और इसके लिए करीब 1 साल तक बघेली स्टार अविनाश तिवारी ने सेविंग नहीं कराई है, 

बघेली अभिनेता नवीन तिवारी और बृजेश शक्ला की जोरदार परफॉरमेंस के साथ एक नये अंदाज में एक्टिंग का दर्शक लुफ्त उठायेगे, 


Comments

Popular posts from this blog

Comedian UTTAM KEWAT (उत्तम केवट) Satna Madhya Pradesh

Shriniws Nivas Shukl "saras" (Bagheli Kavi & Sahityakar) Introduction

Bagheli mahakavi Shambhu prasad Dwivedi शम्भूप्रसाद द्विवेदी (Shambhu kaku) शम्भू काकू (Sahityakar) Introduction