GOLD PLAY BUTTAN : AVINASH FILMS

 अविनाश फिल्म को मिला यूट्यूब के द्वारा : गोल्ड प्ले बटन का अवार्ड -



बघेली अभिनेता अविनाश तिवारी को 15 अगस्त 2021 को उनके जन्म दिन के दिन यूट्यूब द्वारा 10 लाख सब्सक्राइबर पूरे होने पर गोल्डन प्ले बटन अवार्ड के रूप में प्राप्त हुआ जिससे अविनाश फिल्म की टीम पर खुशी के चार चांद लग गए, 

इस खुशी के मौके पर अविनाश फिल्म टीम के साथ ही बघेली के क ई हस्तियां भी मौजूद रहे.




अविनाश तिवारी जी के द्वारा गोल्डन प्ले बटन का श्रेय अपने दर्शकों और अपने कलाकार साथियों को दिया जिन्होंने ने टीम को सफलता की सीढ़ी तक पहुँचाने में पूरा योगदान दिया


गोल्डन प्ले बटन के अनबाक्सिंग में टीम के सभी सदस्यों ने अपने अपने वक्तव्य भी प्रस्तुत किये, इसके बाद केक काटकर जन्मदिन की खुशियाँ मनाई गई. टीम में काफी हर्षोउल्लास देखा गया. 

बघेली स्टार अविनाश तिवारी जी के जन्म दिन की शुरुआत रामसागर रीवा में हनुमान जी के मंदिर पर 100 बार हनुमान चालीसा का संगीतमय आयोजन के साथ शुरू होकर हवन, और भंडारा के बाद बी पी कम्पटीशन सीधी में केक काटने के बाद नव युवकों को जीवन में सफलता पाने के लिए क्या करना चाहिए इस पर स्पीच दिया गया. तदोपरांत निज निवास सीधी में अपने माता पिता और परिवार जनों के आशीर्वाद लेने के बाद विभिन्न इष्ट मित्रों के साथ केक काटते हुए रीवा पहुंचे, 



युवा एकता परिषद के संरक्षक पंडित सचिन शर्मा सूर्या जी ने बधाई देने के साथ ही पूरी टीम के साथ केक काटकर उज्वल भविष्य की शुभकामना दिये.



Comments

Popular posts from this blog

Comedian UTTAM KEWAT (उत्तम केवट) Satna Madhya Pradesh

Shriniws Nivas Shukl "saras" (Bagheli Kavi & Sahityakar) Introduction

Bagheli mahakavi Shambhu prasad Dwivedi शम्भूप्रसाद द्विवेदी (Shambhu kaku) शम्भू काकू (Sahityakar) Introduction