अवनी और परी के जन्मोत्सव के अवसर पर बघेली गीतों की रही धूम

 


बघेली एक्टर और सिंगर अविनाश तिवारी के बेटी अवनी और बहन परी तिवारी का जन्म दिन भारद्वाज पैलेस सीधी में धूम धाम से मनाया गया, जिसमें बघेली इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल हुई, और साथ ही बघेली और हिंदी के गाने के साथ बघेली लोकगीत सोहर की प्रस्तुति सराहनीय रहीं, अगर सिंगर की बात करें तो आधे दर्जन से भी ज्यादा सिंगरो ने अपनी गायकी प्रस्तुत की है.  कार्यक्रम में युवा एकता परिषद् के संरक्षक पंडित सचिन शर्मा सूर्या, निर्देशक आ. नरेन्द्र द्विवेदी,  यातायात थाना प्रभारी आ. भागवत पाण्डेय जी, एम पी संदेश न्यूज़ 24 के डारेक्टर आ. कनिष्क तिवारी जी, युवा समाजसेवी आ. राजू जायसवाल जी, बघेली समर्थक श्रीवेद् त्रिपाठी जी, वरिष्ठ कलाकार सुभाषचंद्र मिश्रा जी, बघेली अभिनेत्री शैलू शर्मा, अभिनेत्र चौबे, बघेली सिंगर राम तिवारी, सिंगर आनंद शुक्ल रीवा, संविदाकार शंकर सिंह जी एवं सभी स्नेही जनो के द्वारा दोनों बच्चियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.



भजन सम्राट अभिषेक रसिक जी ने अपनी सुमधुर आवाज में शानदार भजनों के गायकी से लोगों को मनमुग्ध किया साथ ही तिवारी परिवार की तरफ से आये हुए तमाम अतिथियों का स्वागत के साथ आभार व्यक्त किया, 



अवनी के बाबा जी आ. शैलूदत्त तिवारी और बालीवुड एक्टर एण्ड सिंगर आ. प्रकाश तिवारी ने एक से बढ़कर एक गाने प्रस्तुत किये, दर्शकों के विशेष माग पर आ. भागवत पाण्डेय जी ने गाना गाकर जोरदार समा बाधा और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरी महफ़िल गूजने लगीं.




बघेली एक्टर अविनाश तिवारी जी और आ. प्रकाश तिवारी जी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया कि आप सभी ने अपने कीमती समय से वक्त निकाल कर इस छोटे से कार्यक्रम को सुनहरे यादगार पलों से सुसज्जित किये.


Comments

Popular posts from this blog

Comedian UTTAM KEWAT (उत्तम केवट) Satna Madhya Pradesh

Bagheli mahakavi Shambhu prasad Dwivedi शम्भूप्रसाद द्विवेदी (Shambhu kaku) शम्भू काकू (Sahityakar) Introduction

Shriniws Nivas Shukl "saras" (Bagheli Kavi & Sahityakar) Introduction