बघेली साहित्यकार बैजू जी की रचनाएँ अब होगी शीघ्र प्रकाशित

रामनरेश निष्ठुर जी के निवास पर दिया गया बघेली साहित्य स्तंभ बैजनाथ पांडेय बैजू जी के रचना संग्रह की पांडुलिपि को अंतिम रूप



रीवा/ बघेली साहित्य के आधारस्तंभ त्रय सैफ़ुद्दीन 'सैफू', बैजनाथ 'बैजू' और शंभुनाथ 'शंभु काकू' मे से एक  स्तंभ बैजनाथ पांडेय'बैजू' जी द्वारा लिखित काव्यों के संग्रह के पांडुलिपि को अंतिम रूप बघेली के वरिष्ठ कवि राम नरेश निष्ठुर जी के निवास स्थान पर अंतिम रूप दिया गया, उन्होंने कहा की जल्द ही बघेली साहित्य के स्तंभ बैजनाथ पांडेय 'बैजू' जी की रचनाएँ बघेली के पाठकों को उपलब्ध होंगी,  स्तंभ बैजनाथ पांडेय 'बैजू' रचित इस काव्य संग्रह की भूमिका विंध्य के वरिष्ठ कवि रामनरेश निष्ठुर जी ने लिखी हैं,

 इस काव्य संग्रह के बारे मे  स्तंभ बैजनाथ पांडेय'बैजू' जी के नाती चंद्र नाथ पांडेय जी ने बताया की इसमे  बघेली साहित्य के आधार स्तंभ बैजनाथ पांडेय 'बैजू' जी की प्राप्त रचनाओं को संकलित करने का प्रयास किया गया हैं, वही इस बारे मे जगजीवन तिवारी 'कक्का' ने कहा की निश्चय ही ये काव्य संग्रह बघेली साहित्य के लिये मील का पत्थर साबित होगा, इस अवसर पर पद्म श्री बाबू लाल दहिया ने कहा उन्हे प्रथम बैजू सम्मान, उन्हे बैजनाथ पांडेय बैजू जी ने स्वयम अपने हाथों से दिया था, वही अनुपम अनूप ने इस अवसर पर कहा इस साहित्यिक अनुष्ठान का भागीदार होना परम सौभाग्य की बात, स्तंभ बैजनाथ पांडेय 'बैजू' जी के काव्य संग्रह के पूर्व सैफ़ु जी और शंभुकाकू जी के भी काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं, इस अवसर पर पद्म श्री बाबूलाल दाहिया,रामनरेश निष्ठुर,जगजीवन तिवारी कक्का, चंद्रनाथ पांडे, अनुपम अनूप, शैलेंद्र जयसवाल, अनिल दाहिया शामिल रहे|




-अनुपम अनूप

Comments

Popular posts from this blog

Comedian UTTAM KEWAT (उत्तम केवट) Satna Madhya Pradesh

Shriniws Nivas Shukl "saras" (Bagheli Kavi & Sahityakar) Introduction

Bagheli mahakavi Shambhu prasad Dwivedi शम्भूप्रसाद द्विवेदी (Shambhu kaku) शम्भू काकू (Sahityakar) Introduction