हसेंगे हसाएंगे , और आखों की रोशनी लाएंगे (BAGHELI BAUCHHAR - 2) 07 march 2021

 आँखों में रोशनी लाने के लिए बघेली अभिनेता अविनाश तिवारी ने "बघेली बौछार " सीजन -2 का कार्यक्रम कर जुटाए पैसे 


NEW DELHI - प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07 मार्च 2021 को रीवा के कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में बघेली बौछार -2 के नाम से एक प्रोग्राम किया गया था जो की चैरिटेबल था 

कार्यक्रम का उद्देश्य : हसेंगे हसाएंगे , और आखों की रोशनी लाएंगे

#Avinash tiwari, Shailu Sharma

 
प्रस्तुत कार्यक्रम अपने निर्धारित समय दोपहर 01 बजे से कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम रीवा में शुरू हुआ जिसमे 100 / का पास लेकर बघेली प्रेमी ऑडियंस कार्यक्रम देखने का लुफ़्त उठाया। काफी लोगो ने फेसबुक लाइव किया जिसके माध्यम से देश विदेश में बैठे बघेली प्रेमियों ने कार्यक्रम देखने का लुफ़्त उठाया। साथ ही बघेली के अन्य YOUTUBERO ने कार्यक्रम की वीडियो क्लिप बनाकर अपने चैनलो पर पब्लिश भी किया। 

पत्रकारों ने भी इस कार्यक्रम का लाइव कवरेज किया जो की प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा पब्लिश किया गया। 

युवा एकता परिषद् ने इस कार्यक्रम में अपने पूरे टीम के साथ बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया  - युवा एकता परिषद के संरक्षक "पंडित सचिन शर्मा सूर्या जी ने अपने वक्तव्य से कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और वहा की व्यवस्था के लिए भरपूर सहयोग दिए। 


कार्यक्रम में बघेली के वरिष्ठ कवि राजकुमार शर्मा "राज " जी ने बघेली के गुणगान अपने गीतों के माध्यम से किया और वरिष्ठ पत्रकार जयराम शुक्ल जी ने बघेली से संबंधित उद्द्बोधन के द्वारा इसके बारे में सारगर्भित जानकारी दिए। 


बघेली के लोकगीत गायिकाओं ने बघेली गीतों की गीत माला भी प्रस्तुत किया जो की सराहनीय था साथ ही बघेली एक्टर अविनाश तिवारी और अभिनेत्री शैलू शर्मा के द्वारा कॉमेडी के साथ साथ कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। 

इस कार्यक्रम में बहिनी दरबार की टीम ने भी अपनी उपस्थित दर्ज कराने के साथ ही लोकगीत भी प्रस्तुत किये।कार्यक्रम की एंकर टीम में रमा म्यूजिकल ग्रुप के डारेक्टर आनंद जी और बघेली एक्टर सुभाष चंद्र जी ने बखूबी निभाया। 

कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से  वरिष्ठ पत्रकार जयराम शुक्ल जी, वरिष्ठ कवि राजकुमार शर्मा "राज " जी, बालीबुड राइटर वीरेंद्र सिंह सजल , अभिनेत्री  स्नेहा सचेन , अविषेक रसिक , अनामिका त्रिपाठी , शशि पांडे , उर्मिला तिवारी , अंजलि तिवारी , इशिका पांडेय , श्रवण मिश्रा ,उदित लाला राम (बिहार ) , इंद्रजीत साकेत , उत्तम केवट , आनंद शुक्ला , सुभाष मिश्रा , दिव्या चतुर्वेदी , बहिनी दरबार , कान्हा मिश्रा , उमेश तिवारी , सूरज दुबे   इत्यादि की गरिमामयी उपस्थित रही .






छाया चित्र 



दिव्या चतुर्वेदी 






Comments

Popular posts from this blog

Comedian UTTAM KEWAT (उत्तम केवट) Satna Madhya Pradesh

Shriniws Nivas Shukl "saras" (Bagheli Kavi & Sahityakar) Introduction

Bagheli mahakavi Shambhu prasad Dwivedi शम्भूप्रसाद द्विवेदी (Shambhu kaku) शम्भू काकू (Sahityakar) Introduction