RAPE...... Hua hi NAHIN ( Bagheli Short Film) : AVINASH TIWARI & SHAILU SHARMA

रेप...... हुआ ही नहीं....



ये शब्द सुनने से काफी बल्गर (खराब) लगता है. मुझे भी पहले ऐसा ही लगा था. मैंने कहा ये क्या... कोई बढिया फिल्मांकन करो....
लेकिन जब इस शार्ट फिल्म की पूरी कहानी मैंने सुना तो कान खड़े हो गये.... ये कोई एक व्यक्ति एक समाज और एक देश की समस्या नहीं है बल्कि पूरे विश्व की समस्या है चाहे वो देश कितना विकसित और शिक्षित ही क्यों न हो.

RAPE...... Hua hi NAHIN

बघेली अभिनेता अविनाश तिवारी द्वारा अभिनीत और प्रोड्यूज शार्ट फिल्म: रेप हुआ ही नहीं... एक इंटरनेशनल समस्या है जिसमें महिलाओं को यौन उत्पीड़न की असहनीय बेदना को झेलना पड़ता है
अमेरिका, कनाडा, स्वीडन, और ब्रिटेन मे महिलाओं को यौन उत्पीड़न का ज्यादा कष्ट झेलना पड़ता है वहाँ पर करीब 36% महिलायें शारीरिक और यौन उत्पीड़न की शिकार बनतीं है. अमेरिका में 12 से 16 साल की 83 फीसदी लड़कियों का किसी न किसी रुप में यौन शोषण किया जाता है.

RAPE...... Hua hi NAHIN

इग्लैंड में हर पाच में से एक महिला किसी न किसी  रुप में यौन हिंसा का शिकार होती है. परंतु भारत के भी आकड़े कम नहीं है आये दिन कहीं न कहीं व्यभिचार और बलत्कार की घटना सुनाई देती रहतीं है. सिर्फ नाम और जगह बदलते हैं बाकी निर्दयता, और बर्बरता की कहानी मिलती जुलती ही रहतीं है.



अगर हम बात करे मध्यप्रदेश की तो इसके आकड़े तो और भी शर्मसार करने वाले है यहाँ पर तो 6 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक की महिलायें सुरक्षित नहीं है आये दिन न्यूज़ पेपर पर छपेगा - मृत अवस्था में मिली निर्वस्त्र लड़की की लाश, बलात्कार की संभावना इत्यादि.... इत्यादि... फिर समाज के लोग जाग जायेगे

चकाजाम करेंगे, मोमबत्ती जलायेंगे, न्यूज़ के हेडलाइन्स पर पूरे दिन वही, खबर चलेगी, पूरे शोशल मीडिया में उस लड़की की फोटो वायरल होगी और दो चार दिन में सब शांत हो जायेंगे, जैसे कुछ हुआ ही नहीं..... आखिर कब होगा हमारा समाज जागरूक,


इतना ही नहीं बहुत सारे केस तो सामने आते ही नहीं
लोकलाज से, समाज में बदनामी के डर से.......
आखिर कब बंद होगा, महिलाओं पर होने वाला ये अत्याचार...... कब होगा समाज जागरूक.......

# अविनाश तिवारी, # शैलू शर्मा,


इसी तारतम्य में अविनाश फिल्म ने एक शार्ट फिल्म का फिल्मांकन किया है जो कि एक जागरूकता का संदेश देता है,


(बघेली अभिनेता नवीन तिवारी)


(बघेली अभिनेता अंबर त्रिपाठी, अभिनेत्र चौबे ) 

(बघेली एक्टर और डारेक्टर अंबर त्रिपाठी ) 


इसमें अभिनय किया है, बघेली के कई बेहतरीन कलाकार, # अविनाश तिवारी, # शैलू शर्मा, # नवीन तिवारी, # अभिनेत्र चौबे , अंबर त्रिपाठी, दिनेश जी और राम राज जी इत्यादि

बघेली एक्टर एण्ड सिंगर अविनाश तिवारी

बघेली एक्टर एण्ड सिंगर अविनाश तिवारी सदैव ही सामाजिक मुद्दे और कुरीतियों पर प्रकाश डालने वाली
शार्ट फिल्म के फिल्मांकन के लिए जाने जाते हैं और इसी के साथ साथ वो अपने दर्शको के लिए हमेशा कुछ नया परोसते रहते हैं. उनका लक्ष्य बघेली में केवल वीडियो बनाकर पैसे कमाना नहीं है बल्कि बघेली के लिए कुछ बेहतर करने का सपना लेकर उसे पूर्ण करना है. इस बात का जिक्र उन्होंने कई बार लाइव और मंचों पर भी बोल चुके हैं.

यदि आपको लगता है कि समाज मे जागरूकता लानी चाहिए, महिलाओं पर होने वाले ये अत्याचार बंद होने चाहिए तो आप भी हमारे जागरूकता अभियान में शामिल हो जाइए और इस पोस्ट और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुचाने के भागीरथ प्रयास में शामिल हो जाइए
धन्यवाद

Comments

  1. बहुत ही सही दिशा में जागरूकता का विषय है ....।
    हमे इंतजार है वीडियो का लोगों तक पहुंचाने के लिए

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Comedian UTTAM KEWAT (उत्तम केवट) Satna Madhya Pradesh

Shriniws Nivas Shukl "saras" (Bagheli Kavi & Sahityakar) Introduction

Bagheli mahakavi Shambhu prasad Dwivedi शम्भूप्रसाद द्विवेदी (Shambhu kaku) शम्भू काकू (Sahityakar) Introduction