Teen panch बघेली चैनल ने लाकडाउन में लाइव प्रसारण से सभी कलाकारों को दिया मंच

#तीन पांच (TEEN Panch) किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि 

कलाकारों का जंक्शन है

pooja tiwari

जैसा कि पता ही है कि मध्य भारत का ह्रदय विंध्य क्षेत्र में सबसे लोकप्रिय तीन पांच चैनल यहां विभिन्न प्रकार के कलाकारों की प्रस्तुतियां देखी जा सकती है वर्तमान में एक चर्चित कार्यक्रम विंध्य के विविध रंग कार्यक्रम मे लगातार लॉकडाउन मे लाइव प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है जिसमें बड़े से बड़े बालीबुड स्टार कामना पाठक से लेकर विंध्य क्षेत्र के छोटे से छोटे कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से जनता के वधबीच अपनी विभिन्न विधाओं से रंग बिखेर रहे है।


#लोक कला साहित्य संस्कृति संगीत से लबरेज 35 फेसबुक पेज में रोजाना 9:00 बजे सुबह और शाम 5:00 बजे कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देते हैं निदेशक उमेश लखन ने बताया कि हमारा एक प्रयास है कि अपनी बघेली संस्कृति की विरासत को डिजिटल में सहेज कर रख सके जिससे आने वाली पीढ़ी भी उसको सुन सके और उसका अनुसरण कर सके। तीन पांच किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि कलाकारों का जंक्शन है। जिसमे हर कलाकार पूरे मन के साथ अपना प्रदर्शन करते है। 


यह गैर व्यावसायिक उत्सव जिसकी चर्चा हर जुबान मे है। अभी हॉल ही मे बने तीन पांच डिजिटल समूह आज एक बड़े मुकाम पर देखा जा रहा है। समन्वयक कामता माखन ने बताया कि लगातार यह प्रयास है कि हम कलाकारों की विभिन्न विधाओं को सुरक्षित रख सकें और उन्हें आगे विरासत के रूप में हम सब संजो सके।

#Teen Panch चैनल के फेसबुक पेज के  माध्यम से लाइव आकर अपनी कला और रचना प्रस्तुत करने वाले महानुभावो के नाम : श्री उमेश मिश्रा विहान जी , सिंगर अंश मिश्रा (बालकलाकार ) लोकगायिका रीती सरगम पाण्डेय , सिंगर मान्या पाण्डेय (बालकलाकार )  सिंगर रिया मिश्रा  श्री फणींद्र पाण्डेय जी गजल गायक , श्री शशि कुमार पाण्डेय , श्री  रघुवीर श्रीवास्तव (विजेता सुर संग्राम रीवा ) श्री अमित शुक्ला हास्य कवि , श्री रविशंकर चतुर्वेदी सतना , लोकगायिका सुषमा पाण्डेय , लोकगायिका शशि पाण्डेय इत्यादि 


हास्य कवि , लोक गायक श्री महेश मिश्र जी , कवि शिवपूजन मिश्र जी (थाना प्रभारी समान रीवा ) युवा गीतकार आनंद शुक्ला , श्रृंगार कवि श्री उमाकांत अपरिचित बैकुंठपुर , लोक गायिका शुषमा शुक्ला , विकाश वर्मा (फेस मेकर कार्टूनिस्ट ) गीत गजल गायक डॉ आरती तिवारी , बघेली हास्य कवि बृजेश सिंह सरल , अनामिका त्रिपाठी (महुआ चैनल ) श्री अमित मिश्रा जी विन्ध्या टाइम्स संपादक इत्यादि


 साहित्यकार : पद्म श्री बाबूलाल दहिया जी  , श्री शिव शंकर सरस जी , श्री राजकुमार शर्मा "राज " श्री जगजीवन लाल कक्का जी, राम लखन महगना , उमेश मिश्रा , श्री सुधाकन्त बेलाला जी , श्री शिवपाल तिवारी शहडोल , श्री हेमराज हंस जी , श्री मैथिली शरण शुक्ल सीधी , लोक कला और रंगमंच के वरिष्ठ कलाकार श्री नरेंद्र सिंह सीधी, नीरज निर्मोही (राष्ट्र धारा कवि ) श्री कलिका प्रसाद त्रिपाठी जी (वरिष्ठ साहित्यकार   इत्यादि  



तीन पांच बघेली लोक कला संस्कृति का एक भरपूर मंच बन सके उसी प्रयास से आज लगभग विंध्य के विविध रंग में रीवा सीधी सतना शहडोल के कई बड़े कलाकारों साहित्यकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी है
 साथ ही विंध्य क्षेत्र के जो लोग अन्यत्र दूसरी विधा में अपना नाम रोशन कर रहे हैं उन्हें भी हम सब एक होकर प्रोत्साहित कर सके। और बाहर रह रहे विंध्य वासियों तक ऑनलाइन हर मटेरियल आसानी से उपलब्ध हो सके।


 #प्रबंधक पूजा तिवारी ने बताया कि हमारी रिमही विरासत बहुत पुरानी है कुछ समय से विकासवादी, शहरीकरण फैसनी धुन मे हमारे माटी के गीत लुप्त हो रहे थे। पर इस प्रयास ने एक बल दिया है। निश्चित रूप से कई परंपरागत गीत और बुजुर्ग साहित्यकारों ने उसे एक मंच पर लाकर मजबूत किया है।




उनकी संदूक में रखी हुई प्रस्तुतियां कम से कम आज जनता के बीच आ रही है बड़ी खुशी हो रही है इस तरह 3-5 के पूरी टीम जो है जिसमें बृजेश शुक्ला अलंकृत पांडे रीती सरगम पांडेय रितिका तिवारी मिथिलेश तिवारी रामानुज तिवारी सौरभ द्विवेदी दीपक पटेल मनीष पटेल सुमन द्विवेदी सहित पूरी टीम इस काम मे लगातार सक्रिय है।

#विन्ध्या टाइम्स के संपादक अमित मिश्रा जी ने सोशल मीडिया के उपयोग के लाभ और हानि पर विशेष वक्तव्य दिए और साथ ही युवा पीढ़ी इसका उपयोग करके समाज को सही दिशा दे इसकी सीख भी दिए। 
पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद 
नोट : बघेली से जुडी तमाम जानकारी के लिए हमारे वेब साइट पर विजिट जरूर करे। 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Comedian UTTAM KEWAT (उत्तम केवट) Satna Madhya Pradesh

Shriniws Nivas Shukl "saras" (Bagheli Kavi & Sahityakar) Introduction

Bagheli mahakavi Shambhu prasad Dwivedi शम्भूप्रसाद द्विवेदी (Shambhu kaku) शम्भू काकू (Sahityakar) Introduction