(Bagheli) बघेली बौछार : आबा हँसा जाय- Avinash Tiwari

(Bagheli) बघेली बौछार : आबा हँसा जाय (एक बघेली समारोह या उत्सव ) 


8 दिसम्बर (रविवार ) 2019 : कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम रीवा मध्य प्रदेश - बघेली एक्टर अविनाश तिवारी द्वारा एक ऐसा प्रोग्राम ऑर्गनाइज किया जा रहा है जिसमे बघेलखण्ड के कलाकारों को सम्मानित करने के साथ ही उन्हें अपने हुनर दिखाने के लिए मंच भी दिया जायेगा। और साथ में वहा पर उपस्थित ऑडियंस का मनोरंजन भी किया जायेगा इस चीज का खुलासा वो अपने सोसल मीडिया अकाउंट , न्यूज़ पेपर , और इलेक्ट्रॉनिक न्यूज़ में करने के साथ साथ प्रमुख स्कूलों और कालेजों में अपने टीम के साथ जाकर आमंत्रित कर रहे है। इसके साथ ही वो फेसबुक पर लाइव आकर एक वीडियो भी जारी किये है जिसमे विंध्य वासियों को परिवार सहित आमंत्रित कर रहे है। 

(आप सभी परिवार सहित आमंत्रित है  )

उन्होंने विंध्य के यूटूबरो के लिए एक मानक बनाया है की कम से कम 5000 पांच हजार सब्सक्राइबर होने चाहिए इसके बाद वो नामांकन कर सकते है वो इस लिए किया गया है ताकि जो लोग वास्तव में काम करते है वो ही लोग सामने आये वार्ना यूट्यूब में रोज नए चैनल बनते है और कुछ दिन य महीने काम करके लोग काम करना बंद कर देते है। ये सम्मान सभी यूटूबर को एक धागे में पिरो कर जोड़ने का काम करेगा सभी यूट्यूब  क्रिएटर से प्रार्थना है की वो इस कार्यक्रम में किसी भी तरह के आपसी मतभेद को भूलकर जरूर शामिल हो ताकि भविष्य में एक बड़ी यूनियन का निर्माण किया जा सके। 

इसके साथ ही जो संगीत के क्षेत्र से है उनको भी सम्मानित किया जायेगा उनके लिए यूट्यूब चैनल रहना य न रहना कोई जरुरी नहीं है। पर उन्हें इस विधा में कई साल का काम करने की अनुभव जरुरी है। गायक और गायिका दोनों के लिए विशेष प्राथमिकता है। साथ ही अन्य तरह के कलाकार भी सम्मानित किये जायेगे।

सबसे खास बात यह है की इस कार्यक्रम में विंध्य प्रदेश के साहित्यकार (कवी ) महोदय को भी सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने दीर्घकाल से बघेली के लिए प्रयासरत रह कर आज इस मुकाम तक पहुंचाया है की बघेली बोली भी बघेली भाषा बनने के लिए तैयार खड़ी है वास्तव में कवि और साहित्यकार का समाज के निर्माण में बहुत उत्कृठ भूमिका रहती है। वो हमारे बोली - भाषा संस्कृति और वातावरण, देश प्रेम , तथा भाति भाति प्रकार से समाज और देश को लाभान्वित करते रहते है हम सदैव ही कवि और साहित्यकार के प्रति कृतज्ञ रहते है।


बघेली बौछार : आबा हँसा जाय -8 दिसम्बर (रविवार ) 2019 : कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम रीवा मध्य प्रदेश में शाम 7 बजे पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाये क्यों की ये कार्यक्रम किसी व्यक्ति विषेस का नहीं अपितु विंध्य प्रदेश का अपने लोगो को गौरवान्वित करने का एक उत्सव है। 
कार्यक्रम की जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते है
पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

Comedian UTTAM KEWAT (उत्तम केवट) Satna Madhya Pradesh

Shriniws Nivas Shukl "saras" (Bagheli Kavi & Sahityakar) Introduction

Bagheli mahakavi Shambhu prasad Dwivedi शम्भूप्रसाद द्विवेदी (Shambhu kaku) शम्भू काकू (Sahityakar) Introduction