सेमरिया महोत्सव २०१९ में सुपर स्टार अविनाश तिवारी ने अपने फैंस को किया लोट -पोट
सेमरिया महोत्सव (Semariya Mahotsav 2019 ) सीजन 3 में कवि सम्मलेन, जोगीरा सारा रा रा.. . का कार्यक्रम १९ मार्च मंगलवार को स्वाती पब्लिक स्कूल के परिसर में बड़े ही भव्य तरीके तथा तमाम उचित व्यवस्थाओ के साथ सुरुचि पूर्ण ढंग से मनाया गया।
भारत के विभिन्न प्रान्तों के कवियों ने अपनी कविता के माध्यम से सेमरिया महोत्सव में उपस्थित काव्य श्रोताओ को तरह -तरह की रचनाओं से परिचित कराते हुये देश तथा समाज की बुराइयों पर अंकुश लगाने के उपाय बताने के साथ साथ हास्य कविताओं का भी पठन -पाठन किया। काव्य की रस धारा इस तरह बह चली की वहा उपस्थित लोगो को पता लगाना मुश्किल हो रहा था की ऐसा कौन सा रस है जिसकी व्याख्या वहा पर उपस्थित कवियों ने न किया हो सभी के सभी कवि एक से बढ़ कर एक कविता सुना रहे थे।
कला व साहित्य को अग्रसर हेतु आयोजित सेमरिया महोत्सव के तीसरे सत्र की शुरूआत कार्यक्रम के आयोजक अंचित गौतम अंश, प्रायोजक साक्षी शिक्षा महाविद्यालय बढौरा,संचालक देवेन्द्र मिश्रा गुड्डू संरक्षक प्रवीण पांडेय, संयोजक विजय मिश्रा, सुजीत तिवारी, अंकुर, पुष्पेंद्र व सभी अतिथियों तथा कवियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा, अध्यक्षता विश्वबंधुधर द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएमओ सेमरिया डॉ.अतुल तिवारी, पूर्व जिपं सदस्य द्वारिका दुबे, समाजसेवी उत्तरा वर्मा, एड.श्रीरमा मिश्रा, अनिल मिश्रा उपस्थित रहे।
बघेली के प्रसिद्ध हास्य कवि (Ram lakhan Singh ) रामलखन सिंह महगना ने होली पर अपनी कविता अइंचड़ जिउ से जे मजबूतय, रंग थोपि के बनमैं भूतय, सबके रंग बिरंगा गालय, उज्जर मुहु कुछु कलबा लाल, कुछ ता भांग पिए मतवालांय, छाने पउआ पड़े बेहाल सहित अन्य रचनाओं की प्रस्तुति दी। प्रयागराज (Prayagraj ) से आए हास्य कवि ( Akhilesh ji ) अखिलेश द्विवेदी ने अपनी हास्य व्यंग्य की कविताओं से श्रोताओं को लोट-पोट कर दिया। मिर्जापुर से आई प्रसिद्ध गीतकारा विभा सिंह (Vibha Singh ) ने प्रेम प्यार पर उ दा गीत गजलों की प्रस्तुति दी। उनकी रचना लोग क्यों प्यार निभा कर के तोड़ देते हैं, एक अनमोल रत्न पाकर के छोड़ देते हैं, निभाना प्यार तो सीखो गुलाब फूलों से, जो टूट करके दो दिलों को जोड़ देते हैं। सतना से आए व्यंग्य कवि रविशंकर चतुर्वेदी ने बेसुरे से अलाप होने दो, झूठ के मंत्र जाप होने दो, मातु गंगा जरूर आऊंगा, थोड़ा सा और पाप होने दो जैसी श्रेष्ठ रचनाएं पढ़ीं। गीतकार राजकुमार शर्मा ने बघेली गीतों से बेहतरीन प्रस्तुति दी। आकाशवाणी रीवा के कलाकार व्यंग्य कवि अभिनेता उमेश मिश्रा ( लखन) ने होली पर मजेदार मुक्तक पढ़े, नई नवेली भउजी ससुरे भय देबरन से तंग, सर्फ एक्सल से साफ न होइहैं ई रिश्तन के रंग, गांव मे सबके बजै नगरिया, फगुहारन के फाग, सांज सकारे मन मेठुलाबै अस ढोलकी के राग, घर-घर दुअरा सजी रंगोली, डेहरी मली मलंग, सर्फ एक्सल से साफ ना होइहै ई रिश्तन के रंग की प्रस्तुति को श्रोताओं ने खूब सराहा। ओज के युवा तुर्क नीरज निर्मोही ने पाकिस्तान की नाकाम करतूतों पर पंक्तियां पढ़ी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अमित शुक्ला (Amit Shukla ) की बेटी बचाओ पर केंद्रित कविता ने श्रोताओं का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम की व्यवस्था बहुत ही सराहनीय थी जिसका श्रेय आयोजक अंचित गौतम को जाता है जिन्होंने बखूबी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उसका संचालन किस तरह किया जाय पहले ही सुनिश्चित कर लिया था पुलिस प्रसासन भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाया किसी भी प्रकार की कोई शिकायत आने का मौका नहीं दिया तथा कई चैनल के पत्रकार भी पूरे कार्यक्रम को कवर कर रहे थे कार्यक्रम को देखने से लग रहा था की ये कार्यक्रम किसी महानगर में आयोजित हो रहा है।
बघेली भाषा के अभिनेता Avinash Tiwari के फैंस को जब पता चला की Super Star अविनाश तिवारी भी मंच पर पधारने वाले है तो उनके दर्शको का हुजूम बढ़ता ही गया लोग एक दूसरे को फ़ोन करके ये कहने लगे की youtube वाले तिवारी भी अपना प्रोग्राम प्रस्तुत करने आ रहे है। Avinash Tiwari के फैंस कई घंटो तक उनके कार्यक्रम की प्रस्तुति का इंतजार करते बैठे रहे। आखिर कार वो समय आया और उन्होंने अपने पसंदीदा कलाकार के कला का पूरा लुफ्त उठाया। पहले तो कॉमेडियन अविनाश तिवारी ने अपने फैन्स का हाल चाल पूछा फिर शुरू कियें अपनी कला प्रदर्शन को और बीच बीच में चुटकुले के तड़के भी लगा रहे थे लोगों का ठहाका लगा -लगा कर बुरा हाल हो रहा था लोग हॅसते- हॅसते एक दम से लोट -पोट हो गये थे।





Comments
Post a Comment