[YouTube] earning money - Bagheli me video bana kar paise kamaye
#Youtube से पैसे कैसे कमाये, अथवा
(Online earning) ऑनलाइन पैसे कैसे कमाये
क्या यह बघेली भाषा (बोली ) अथवा हिंदी में भी सम्भव है ये प्रश्न है आपके मन में तो आप बिलकुल सही जगह पर पहुंचे है। आप पूरी पोस्ट पढ़िये आप के सभी प्रश्नो के उत्तर जरूर मिलेंगे।
#Madhya Pradesh ( मध्य प्रदेश ) स्थानीय भाषा और बोली (बघेली ) मे बहुत सारी शैक्षिक सामग्री की जरुरत है। छोटे छोटे गांव और क़स्बा के लोग आज भी शुद्ध बघेली उपयोग कर रहे है और बड़े शहरों में तो बघेली का विलोपन शुरू हो ही चूका था की Avinash Tiwari (अविनाश तिवारी ) Umesh Mishra (उमेश मिश्रा , लखन ) Pooja Tiwari ( पूजा तिवारी ) इत्यादि लोगो ने एक टीम बनाया और एक खोज शुरू किया की क्या बघेली में भी लाखो सब्सक्राइबर हो सकते है ? और इनके वर्षो की मेहनत के बाद पता चला की लाखो से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हो सकते है अगर कार्य को मेहनत और ईमानदारी से किया जाय।
यूट्यूब चैनल शुरू करे बिना लागत के !
11 Easy steps to earn money from Youtube in 2019
१ - यूट्यूब चैनल बनाना२ - बेहतर प्रदर्सन किसमे कर सकते है इसका चयन करना
३ -वीडियो बनाना
४ -ऑडियो रिकॉर्डिंग
५ -प्रकाश (ऑम्ब्रेला ) लाइटिंग की सही व्यवस्था
६ - वीडियो एडिटिंग
७ - ऑडियो एडिटिंग
८ - Thamblen (जो वीडियो शुरू होने से पहले दिखाई देता है )
9 - टाइटल , description,( विवरण) टैग
१०- अपलोड करना
११ - सोशल मीडिया में प्रचारित करना
तकनीक और इंटरनेट के विकास के कारण यूट्यूब के लिये वीडियो बनाना अब काफी सरल हो गया है मोबाइल के इस्तेमाल से भी वीडियो बनाने और एडिटिंग करने से लेकर अपलोडिंग तक का पूरा काम किया जा सकता है। अपलोड करने के बाद सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार का काम भी मोबाइल के द्वारा भी किया जा सकता है परन्तु यदि वीडियो कैमरा का उपयोग करेंगे तो वह ज्यादा बेहतर रहेगा क़्वालिटी उत्कृठ रहेगी।
वीडियो की क़्वालिटी अच्छी होने से दर्सक आपके कला प्रदर्शन -अभिनय और हाव -भाव को सही तरीके से देख पाते है जिसके कारण वो आपके प्रति आकर्षित होते है और आपके चैनल के सदस्य बन जाते है ठीक इसी प्रकार ऑडियो भी बेहतरीन होना चाहिए जिससे की दर्शको को पता चले की आप क्या कह रहे है। अपने फैंस को क्या सन्देश बताना चाह रहे है ये तभी संभव है जब आप की ऑडियो अच्छी क़्वालिटी की हो और स्पस्ट रूप से सुनाई दे। वर्ना दर्सक समझ नहीं पाते की आप कह क्या रहे है ,और दूसरे चैनल में चले जाते है अच्छी वीडियो बनाने के लिए हमें प्रकास की भी जरुरत पड़ती जिससे की हमारी वीडियो में दाग धब्बे और अँधेरा न दिखाई पड़े.हमारी वीडियो में चित्र स्पस्ट रूप से दिखाई दे ताकि देखने वाले को आनंद आये। इस तरह हमें ऑडियो वीडियो मे बारीकी से ध्यान देना पड़ता है फिर भी कोई कमी रह जाती है तो हम उसे वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर (#video editing software) से सही कर सकते है और ऑडियो में दिक्कत है तो ऑडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर (AUDIO editing software) से सही कर सकते है। आज से कुछ समय पहले एडिटिंग का इतना अधिक महत्व नहीं था परन्तु अब स्पर्धा काफी बढ़ गया है एनिमेशन और अच्छे ग्राफ़िक्स आपके चैनल को विकसित करने के लिए काफी महत्व पूर्ण योगदान देता है।
न करने योग्य बाते :-१ - डुप्लिकेटिंग य कॉपी न करे - ऐसे कहानी पर वीडियो न बनाये जो पहले से किसी ने बना रखा हो,
२- अत्यधिक खर्च न करे - अगर आप अभी नए यूटूबर हो तो खर्च बहुत ही सोच समझ कर करे, शुरूआती दौर में जितने कम से कम मे काम हो जाय उतना सही है केवल जरुरत के सामान पर खर्च करे, जैसे कैमरा, लेंस, स्मार्ट फ़ोन, तिपाई, स्लाइडर, एडटिंग सॉफ्टवेयर इत्यादि
३- गैर क़ानूनी य विवादित कहानी-जिसमे किसी भी तरह से कानून की अवज्ञा हो रही है किसी का अपमान हो रहा है ऐसे मसलो पर वीडियो न बनाये।
करने योग्य बाते :-
१- धैर्य रखे - किसी भी काम में शुरू से ही सफलता नहीं मिलती है। मेहनत करने के बाद ही सफलता मिलती है इस लिए सदैव धैर्य धारण रखे।
२- उत्कृष्ट कहानी - कहानी जितनी अच्छी लाभ प्रद और गुणवत्ता वाली होगी उतनी ही आपके फैंस (सदस्य ) की संख्या बढ़ेगी subscribers और व्यूज भी बढ़ेंगे।
३- नियमित रहे आशातीत रहे\- नियमित रूप से समय समय पर अपने चैनल पर वीडियो उपलोड करते रहे और अपने फैंस को आगामी वीडियो की सूचना भी सोशल मीडिया अथवा वीडियो के समाप्ति से पहले नई वीडियो की जानकारी जरूर दे। बघेली में वीडियो बना कर पैसे कमाये जा सकते है कई तरह के चैनल बनाये जा सकते है जैसे -न्यूज़ चैनल ,कॉमेडी चैनल ,ट्रेवल गाइड ,फैशन ,एजुकेशन , गाना ,संगीत ,टेक और भी जो हुनर आप के पास हो और आप दुसरो को बताना चाहते हो यूट्यूब चैनल के माध्यम से बता भी सकते हो और पैसे भी कमा सकते हो।
पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद
हमें आशा है की आप को इससे जरूर कुछ मदत मिलेगी इसके अलावा भी आप Youtube (यूट्यूब ) के बारे में जानना चाहते है तो आप हमें मेल य व्हाट्सप्प कर सकते है। आपको जबाब जरूर मिलेगा
आपको यदि पोस्ट पसंद आती है तो अपने मित्रो और जानने वालो को जरूर शेयर करे हो सकता है किसी को इसकी सख्त जरुरत हो और उसकी जिंदगी मे सफलता दिलाने में कुछ कारगर साबित हो जाय।
Email:tripathi3876@gmail.com, Mob: 9958934532,


Bahut Shi bole hai👍👍
ReplyDeleteThanks
Deleteअच्छी जानकारी मिली हमे सहयोग भी मिलेगा।
ReplyDeleteजानकारी देने और सहयोग करने के लिए ही ये पोस्ट लिखा गया है
Deleteइस भाग दौड़ भरी जिंदगी में कौन किसे इतना कुछ सिख लाता है...
ReplyDeleteलेकिन आपने अपना अमूल्य समय निकाल कर मुझे अच्छी राह दिखाने का प्रयास किया इसके लिए मैं बहुत बहुत आभारी हैं साथ में मैं आपके संपर्क में रहूंगा जो जैसी बात होगी आपसे निर्देश लेता रहूंगा...
Apko Bahut Bahut dhanyvad adarneey guru ji mujhe ye sikha prdan karne ke liye.🙏🙏🙏🙏🙏🙏
ReplyDeleteधन्यवाद भाई
DeleteSuper sir apke jaisa guru milna cahie har kisi ko
ReplyDeleteThanks so much sir
ReplyDeleteApka bahut bahut dhanyavad 🙏🙏🙏
ReplyDeleteबेहद प्रभावित करने वाली जानकारी , जो युवा यूटयूब में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं उनको ध्यान देना चाहिए।
ReplyDelete