अविनाश तिवारी बने ब्रांड एंबेसडर विधान सभा चुनाव 2018

अविनाश तिवारी बने ब्रांड एंबेसडर 


#विधान सभा चुनाव 2018 
नमस्कार दोस्तों...
आप सभी को मालुम है की अविनाश तिवारी बघेल खंड के हास्य कलाकार या हम यह भी कह सकते है की बघेली के सुपर स्टार है। जिनकी सदस्यों की संख्या लगभग चार लाख के आस पास है। जो की राजू श्रीवास्तव के सदस्यों की संख्या से कई गुना ज्यादा है जब की राजू श्रीवास्तव बड़े पर्दो के कलाकार है फिल्मो में भी रोल कर चुके है उनकी ख्याति विदेशो तक है फिर भी उनके सदस्यों की संख्या उतनी नहीं है। ये सब बघेलखण्ड वालो का प्यार स्नेह दुलार और आशीर्वाद है। 



  







अविनाश तिवारी की मेहनत ने अपना रंग दिखाया 


#मध्य प्रदेश के विधान सभा चुनाव २०१८ में चुनाव प्रचार आयोग ने अविनाश तिवारी को सीधी जिले का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया था जिसमे तिवारी जी ने रात दिन मेहनत करके लोगो को  १-१ बोट की महत्व को समझाया और आग्रह किया की भाईयो ,बहनो ,माताओ किसी भी पार्टी से किसी भी प्रकार की सामग्री दारू ,शराब ,कपडे ,पैसे व अन्य प्रकार की संसाधन मत लेना, अपने मत का सही उपयोग करना और वोट जरूर डालना इसी का परिणाम है की ७४. ६१ प्रतिशत के लगभग मतदान हुआ जब की २०१३ के चुनाव में ७२. १३ के लगभग वोटिंग हुई थीइस बात को तिवारी जी ने गाना के माध्यम से व्यक्त किया है 

"न लालच पाला पौआ और नोट के ,कीमत जाना १ वोट के।आसो वोट परी शोटम शोट के , कीमत जाना १ वोट के।।"

अगर आप ये गाना तिवारी जी के मुख से सुनना चाहते है तो वीडियो पर क्लिक करके सुन सकते है।

मध्य प्रदेश के विधान सभा चुनाव का मतदान  २८-११- २०१८ को हुआ जिसमें 230 शीटों के लिये मतदान हुआ जिसमे ६५ हजार से ज्यादा मतदान केन्द्र बनाये गये कुछ जगह छोटी छोटी घटनाओ को छोड़ कर पूरे प्रदेश में शांति पूर्वक चुनाव संपन्न हो गया इसी के साथ २९०८ उम्मीदवारों की किस्मत ई वी एम में कैद हो गई नतीजे ११ दिसंबर २०१८ को आएंगे कई जगह ई वी एम में खराबी भी आई जिसके चलते हंगामा की स्थित बनी।

तिवारी जी ने वोट डालने के बाद अपनी तस्वीर इंटरनेट में शेयर की ताकि सभी लोग मतदान करे ,और अपने मत का उपयोग करके कर्मनिष्ठ नेता चुने। जिससे देश -प्रदेश का विकास हो सके। सबका भला हो सके।


Baghel bagheli baghelkhand
बड़े दुःख की बात है की चुनाव डियूटी के दौरान पीठासीन अधिकारी की मृत्य हो गई। जिला प्रशासन ने मृतक के परिवार जनो को १० लाख रूपया मुआवजा देने की घोषणा की है।ये घटना इंदौर और गुना में हुई है इस घटना से अविनाश तिवारी जी काफी दुःखी और शोकाकुल है उन्होंने १० मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया की हे भगवान उनकी सद्गति हो उनके परिवार को सांत्वना देना। 




  • इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद 
  • अपने सभी मित्रो एवं परचितो को जरूर शेयर करे 
  • आप का कोई सुझाव हो  तो कृपया कमेन्ट करके जरूर बताये 
  • ये ब्लॉग और  पोस्ट बघेली को सकारात्मक रूप देने के लिये बनाया गया है।
  • किसी प्रकार की अशुद्धि या कमी  पाई जाती तो जरूर बताये ताकि उसको सुधार सके।  



Comments

  1. Replies
    1. इंसान गलतियों का पुतला है वो गलती करके भी कुछ नया सीखता है।

      Delete

Post a Comment